Friday, April 22, 2022

तेजी से बदलती जीवन शैली का हमारी मानसिकता पर पड़ता असर।

आज से 20 साल पहले के समय को देखा जाए तो हम समझ पाएंगे हम कितना आगे आ गए हैं।

इन 20 सालों में टेक्नोलॉजी ने जीवन को बहुत आसान और हमें कमजोर बना दिया है।

इसके बहुत से फायदे हुए हैं, तो बहुत से नुकसान भी देखने को मिल रहे हैं।

इसमें जो सबसे बड़ी समस्या है, वह है लोगों में बढ़ रहा तेजी से मानसिक तनाव।

बहुत से लोग इसे पूरी तरह से ग्रसित हैं, लोगों के पास अपने लोगों से जुड़ाव ही बहुत कमी महसूस हो रही है।

और इसके कारण वह अपने मन में चल रहे बातों को शेयर नहीं कर पाते हैं।

और अंदर ही अंदर खुद को कमजोर महसूस करते हैं बहुत से मजबूत दिखने की कोशिश करते हैं और दिखावा करते हैं कि खुश हैं।

मगर बहुत से लोग अकेलापन महसूस करते हैं जो मानसिक तनाव को बढ़ावा देता है।

आज से 20 साल पहले हमारे रियल दोस्त हुआ करते थे जिनके साथ हमने अपना बचपन बिताया है,

वह दिन बहुत खास थे, मगर आजकल लोग-लोगों से जुड़ नहीं पा रहे हैं।

मशीनों और टेक्नोलॉजी के बीच इन के विचारों को ठीक से व्यक्त करने का मौका नहीं मिल रहा है।
जिसके कारण भी लोग मानसिक तनाव महसूस करते हैं।

मानसिक तनाव महसूस करने के कुछ मुख्य कारण निम्न है 

1. बचपन में दोस्तों के साथ समय ना बिताना ।

2. आंखों के पास बच्चों के लिए समय ना होना ।

3. मोबाइल लैपटॉप और मशीनों से घिरे रहना ।

4. प्रकृति से दूर रहना ।

5. सोशल मीडिया पर तेजी से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का बढ़ना।

6. शारीरिक व्यायाम की कमी ।  

7. अपने विचारों को व्यक्त नहीं करना । 

8. ऐसे माहौल में रहना जहां बहुत ज्यादा लड़ाई झगड़े होते हो ।

9. अपने किसी मनपसंद चीज को खो देना, या हर समय उसको खो देने का डर लगा रहना ।

10.अभिभावकों के पास बच्चों के लिए समय ना होना

No comments:

Post a Comment

तेजी से बदलती जीवन शैली का हमारी मानसिकता पर पड़ता असर।

आज से 20 साल पहले के समय को देखा जाए तो हम समझ पाएंगे हम कितना आगे आ गए हैं। इन 20 सालों में टेक्नोलॉजी ने जीवन को बहुत आसान और हमें कमजोर ब...